न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » प्रदर्शन » “हरिद्वार ट्रेवल्स कारोबारियों का बग़ावत ऐलान – सतपाल महाराज के बयान पर उबला गुस्सा, कहा प्रवचन में रहो मंत्रीजी… कारोबार हम संभाल लेंगे!”

“हरिद्वार ट्रेवल्स कारोबारियों का बग़ावत ऐलान – सतपाल महाराज के बयान पर उबला गुस्सा, कहा प्रवचन में रहो मंत्रीजी… कारोबार हम संभाल लेंगे!”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के बयान पर हरिद्वार के ट्रेवल्स व्यवसायियों ने कड़ा विरोध जताया।

दरअसल, सतपाल महाराज ने प्रदेश से बाहर के ट्रेवल्स व्यवसायियों को उत्तराखंड में आमंत्रित करने की बात कही थी। इस पर हरिद्वार के स्थानीय ट्रेवल्स व्यवसायियों ने शिव मूर्ति चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।

उनका कहना था कि प्रदेश की खराब सड़कों, बार-बार बंद होती यात्रा और आए दिन के व्यवधानों के चलते स्थानीय ट्रेवल्स कारोबार पहले ही बुरी तरह प्रभावित है।

ऐसे में मंत्री द्वारा बाहर के व्यवसायियों को बुलाने से स्थानीय कारोबारियों को और नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पर्यटन मंत्री ने कभी भी हरिद्वार के व्यवसायियों के साथ बैठक तक नहीं की,

जबकि उन्हें स्थानीय समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए था। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि सतपाल महाराज को अपने प्रवचनों तक ही सीमित रहना चाहिए और उत्तराखंड के ट्रेवल्स कारोबारियों के हितों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

 

436 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *