न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » पत्र » “रवि बहादुर की मुख्यमंत्री को चिट्ठी: खेल परिसरों के नाम बदलने पर जनभावनाओं की रक्षा की मांग”

“रवि बहादुर की मुख्यमंत्री को चिट्ठी: खेल परिसरों के नाम बदलने पर जनभावनाओं की रक्षा की मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।उत्तराखंड में खेल परिसरों के नाम बदलने के प्रस्ताव को लेकर ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। उन्होंने मांग की है कि राज्य के प्रमुख खेल परिसरों के नाम यथावत रखे जाएं, क्योंकि ये न केवल खिलाड़ियों की उपलब्धियों से जुड़े हैं, बल्कि राज्य की जनता की भावनाओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि सरकार द्वारा खेल परिसरों को नए नाम दिए जा रहे हैं, जिससे भ्रम की स्थिति बन रही है। हालांकि खेल विभाग का कहना है कि केवल सम्पूर्ण खेल परिसर को विशेष नाम दिया गया है, परंतु विधायक ने इसे भी जनभावनाओं के खिलाफ बताया है।

उन्होंने राज्य के प्रमुख खेल परिसरों के उदाहरण देते हुए कहा कि देहरादून का महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, हल्द्वानी का इंदिरा गांधी हॉकी ग्राउंड, रुद्रपुर का मनोज सरकार स्टेडियम और हरिद्वार का वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम ऐतिहासिक, राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विशेष रूप से वंदना कटारिया का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वह एक दलित महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है और समाज के लिए प्रेरणा बनी हैं।

पत्र के अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि इन परिसरों के नामों को बिना किसी बदलाव के यथावत रखा जाए और जनभावनाओं का सम्मान किया जाए। यह मुद्दा अब राज्य की राजनीति और खेलजगत में चर्चा का विषय बन गया है, जहां जनप्रतिनिधि और जनता राज्य की गौरवशाली विरासत को बनाए रखने की मांग कर रहे हैं।

164 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *