न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा हरिद्वार! जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ कुंभ-2027 की धार्मिक गतिविधियों का भव्य आगाज BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर प्रशासन अलर्ट मोड में, सीसीटीवी से हर घाट पर पैनी नजर—अफसरों को भीड़ नियंत्रण के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: हरिद्वार में यातायात नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग का शिकंजा, 42 वाहनों के 44 चालान, 2 सीज; बसों में यात्री सुरक्षा मानकों की भी खुली पोल BIG BREAKING:: रविदास जी के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार, समानता और सम्मान के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा उत्तराखंड BIG BREAKING:: कार्तिक पूर्णिमा पर गुरुद्वारा साहिब पहुंचे CM धामी, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर टेका मत्था, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: गुरु रविदास जयंती वर्ष पर हरिद्वार पहुंचेंगे सीएम धामी, धनौरी में समरसता संकल्प यात्रा में करेंगे प्रतिभाग; प्रशासन अलर्ट!
Home » कार्यवाही » “रानीपुर पुलिस की तेज कार्रवाई: महज घंटों में चोरी के दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-गैस सिलेंडर-तार और बाइक बरामद”

“रानीपुर पुलिस की तेज कार्रवाई: महज घंटों में चोरी के दो शातिर गिरफ्तार, मोबाइल-गैस सिलेंडर-तार और बाइक बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार) रानीपुर। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों में चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान शिवालिक नगर क्षेत्र के विकास उर्फ डीके (28) और राजू कुमार (22) के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल, गैस सिलेंडर, चार बंडल बिजली के तार और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पूछताछ में नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। दोनों के खिलाफ सिडकुल और रानीपुर थानों में पहले से ही चोरी, गैंगस्टर एक्ट और शस्त्र अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, गैस प्लांट चौकी प्रभारी एसआई विकास रावत, हेड कांस्टेबल गोपीचंद, प्रदीप अतवाड़िया और कांस्टेबल कुंवर राणा शामिल रहे।

 

ALSO READ  "टिहरी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: नाजिर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 1 2
Users Today : 619
Users Yesterday : 660
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 7 5 1 2
Users Today : 619
Users Yesterday : 660