न्यूज़ फ्लैश
“हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार” “टनल हादसे पर आयुक्त सख्त, रेस्क्यू में तेजी के साथ श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता”
Home » मुलाकात » “नई राजनीतिक रणनीति की आहट: पप्पू यादव, आदित्य यादव और आशीष यादव की दिल्ली में मुलाकात, उत्तराखंड 2027 चुनाव पर मंथन”

“नई राजनीतिक रणनीति की आहट: पप्पू यादव, आदित्य यादव और आशीष यादव की दिल्ली में मुलाकात, उत्तराखंड 2027 चुनाव पर मंथन”

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने बिहार के छह बार से लगातार सांसद रहे और राजनीति में बाहुबली छवि रखने वाले राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव तथा समाजवादी पार्टी के बदायूं से सांसद आदित्य यादव से शिष्टाचार भेंट की।


इस मुलाकात में उत्तराखंड के 2027 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक के दौरान उत्तराखंड के मौजूदा राजनीतिक हालात, जनता के प्रमुख मुद्दे, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। आशीष यादव ने प्रदेश में समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने, युवाओं को राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को संगठित करने की योजनाएं साझा कीं।

पप्पू यादव ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव के आधार पर जनता से सीधा जुड़ाव बनाए रखने और पारदर्शी राजनीति को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने उत्तराखंड की भौगोलिक व सामाजिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विकास-केंद्रित एजेंडे पर काम करने की सलाह दी।

सांसद आदित्य यादव ने युवाओं, किसानों, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे मुद्दों को आगामी चुनाव में अहम स्थान देने की बात कही। तीनों नेताओं ने भविष्य में भी ऐसे संवाद जारी रखने और आपसी समन्वय से चुनावी तैयारियों को मजबूती देने पर सहमति जताई।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मुलाकात उत्तराखंड की राजनीति में नए समीकरणों और संभावित गठबंधनों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 6 5
Users Today : 10
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 4 6 5
Users Today : 10
Users Yesterday : 523