न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की गुत्थी, प्रेमिका के कहने पर ससुराल से उड़ाए गहने

रानीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की गुत्थी, प्रेमिका के कहने पर ससुराल से उड़ाए गहने

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार | 22 मई 2025 रानीपुर थाना क्षेत्र में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे में खुलासा कर दिया है।

इस मामले में प्रेमिका के कहने पर उसके ही ससुराल से लाखों के जेवरात चुराने वाला प्रेमी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अभियुक्ता प्रेमिका फरार है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दादूपुर निवासी तस्लीम ने कोतवाली रानीपुर में तहरीर देकर बताया कि 18 मई को उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा सन्दूक में रखे कीमती जेवरात चोरी कर लिए गए।

तस्लीम को शक था कि इस वारदात में उसके पुत्र की पत्नी सादिया और सादिया के दोस्त मुदस्सिर का हाथ है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 218/25 धारा 305(ए), 331(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी व पतारसी के साथ क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 22 मई को गंगनहर पुल रेगुलेटर के पास से अभियुक्त मुदस्सिर पुत्र नवाब, निवासी मेहरबान वाली गली, दादूपुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान मुदस्सिर के पास से चोरी गए सोने व चांदी के कुल 35 से अधिक जेवरात बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने कबूला कि उसका सादिया के साथ प्रेम-प्रसंग है, और सादिया के कहने पर ही उसने उसके ससुराल से गहने चोरी किए ताकि दोनों फरार होकर शादी कर सकें।

पुलिस ने मुदस्सिर के खिलाफ धारा 317(2), 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं इस पूरी साजिश में शामिल फरार

351 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *