न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » लोकार्पण » रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सुल्तानपुर मजरी में इंटरलॉकिंग सड़क का किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सुल्तानपुर मजरी में इंटरलॉकिंग सड़क का किया लोकार्पण, ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा कर किया भव्य स्वागत

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर मजरी की शक्तिनगर कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण रानीपुर विधायक आदेश चौहान द्वारा किया गया।
ग्राम पंचायत सुल्तानपुर मजरी में विकास कार्यों को गति देते हुए ग्राम प्रधान मीनाक्षी के प्रयासों से इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण हुआ। लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में विधायक जी का माला पहनाकर और फूलों की वर्षा करके बड़े हर्षौल्लास से स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हमारी सरकार गांवों के चौमुखी विकास के लिए संकल्पबद्ध है और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने ग्राम प्रधान मीनाक्षी की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में विकास काफी तेज गति से हो रहा है,जो कार्य बरसो से कभी नहीं हुए वह इस कार्यकाल में सम्पन्न हो रहे हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय मोहित चौहान ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत के विकास कार्यों में विधायक ,जिला पंचायत सदस्य और ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के बन जाने से ग्रामीणों को बरसात व गर्मी में भी बेहतर सुविधा मिलेगी और गांव का सौंदर्य भी बढ़ेगा।
कार्यक्रम में राव राजा,नदीम मलिक,राव आबाद,मास्टर राव अशफाक,परविंदर पुंडीर,जोगेंद्र सिंह,शोभित शर्मा,वेद प्रकाश,चमन चौहान शमशाद वकील,फिरोज,उस्मान,मुनीश नफीस, सलीम, नौशाद क्षेत्र के गणमान्य लोग,ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

187 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *