न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » राहत » उत्तरकाशी आपदा में मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बने रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

उत्तरकाशी आपदा में मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बने रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में 5 अगस्त 2025 को बादल फटने की भयंकर घटना से व्यापक तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जान चली गई और सैकड़ों परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिया है।

विधायक आदेश चौहान ने इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश के प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राहत और बचाव कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की तमाम एजेंसियां – सेना, NDRF, SDRF, पुलिस और प्रशासन – प्रभावित क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी से राहत, बचाव और पुनर्वास के कार्य में जुटी हैं।

विधायक चौहान ने जनता से भी अपील की कि वे बढ़-चढ़कर इस पुनीत कार्य में भाग लें और उत्तरकाशी के पीड़ित परिवारों के लिए हर संभव मदद करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि उत्तराखंड सरकार हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

यह मानवीय पहल एक प्रेरणास्रोत है, जो समाज को आपसी सहयोग और एकजुटता के मूल्यों की याद दिलाती है।

 

332 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *