न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » शुभारंभ » शिवालिक नगर में गंगा प्रॉपर्टी ऑफिस का भव्य शुभारंभ, राजवीर चौहान ने किया उद्घाटन

शिवालिक नगर में गंगा प्रॉपर्टी ऑफिस का भव्य शुभारंभ, राजवीर चौहान ने किया उद्घाटन

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार 18 दिनांक।शिवालिक नगर में आज गंगा प्रॉपर्टी के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया।

इस विशेष अवसर पर समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता श्री राजवीर चौहान और श्री महेश राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

दोनों ने विधिवत रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया और उपस्थित जनसमुदाय को शुभकामनाएं दीं।

विश्वास और पारदर्शिता के प्रतीक

गंगा प्रॉपर्टी के प्रोपराइटर श्री शेरू खान और श्री सुघर सिंह यादव ने जानकारी दी कि वे पिछले 15 वर्षों से प्रॉपर्टी के क्षेत्र में सक्रिय हैं

और पारदर्शिता व विश्वास को अपना मूल मंत्र मानते हैं। उन्होंने कहा, “हम केवल व्यापार नहीं करते, बल्कि अपने ग्राहकों का विश्वास जीतने में विश्वास रखते हैं।”

स्थानीय विकास में योगदान

मुख्य अतिथि श्री राजवीर चौहान ने गंगा प्रॉपर्टी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रतिष्ठान न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं,

बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास में भी सहायक होते हैं। श्री महेश राणा ने भी गंगा प्रॉपर्टी की सेवाओं की प्रशंसा की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कार्यालय

गंगा प्रॉपर्टी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि नया कार्यालय सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है

ताकि ग्राहकों को एक ही स्थान पर पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद प्रॉपर्टी सेवाएं मिल सकें।

उल्लेखनीय उपस्थिति

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य रूप से श्री मोहन राणा, रविराज चौहान, संजय जी, पुष्पेंद्र जी, दुर्गेश जी, पंकज शर्मा, अनिल कुमार, सर्वेश शर्मा, नारायण आहूजा, राकेश जी, हनुमान यादव, छत्तर सिंह यादव, जयपाल पुंढीर, जागेश्वर चौहान सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और गंगा प्रॉपर्टी को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

348 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *