न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS अधिकारियों के विभाग बदले! BIG BREAKING:: हरिद्वार की सफाई और विकास कार्यों को लेकर एक्शन मोड में नगर आयुक्त नंदन कुमार, रोड़ीबेलवाला से गंगा घाटों तक किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: कुम्भ-2027 को लेकर पुलिस का मेगा सुरक्षा प्लान तैयार, आतंकवाद से साइबर खतरे तक हर चुनौती पर रहेगी पैनी नजर! BIG BREAKING:: बच्चों के हक की गूंज से गूंजा बहादराबाद! ‘मेरा दिन, मेरा अधिकार, मेरा भविष्य’ के संदेश के साथ 160 बच्चों ने भरी जागरूकता की हुंकार BIG BREAKING:: दर्दनाक हादसे के पीड़ितों को CM धामी का बड़ा सहारा! मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, घायलों को ₹1 लाख तक की आर्थिक मदद का ऐलान BIG BREAKING:: अंकिता भंडारी केस की आंच से फिर सुलगी उत्तराखंड की सियासत! हरिद्वार में महिला कांग्रेस का हल्लाबोल, विनोद आर्य की गिरफ्तारी को लेकर सड़क पर उतरीं ज्योति रौतेला
Home » कहर » बारिश का कहर: नैनीताल हाईकोर्ट जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम पर टूटा पहाड़, कार पर गिरा विशाल बोल्डर, एयर बैग खुले और हादसे से बाल-बाल बचे अधिकारी व डॉक्टर

बारिश का कहर: नैनीताल हाईकोर्ट जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम पर टूटा पहाड़, कार पर गिरा विशाल बोल्डर, एयर बैग खुले और हादसे से बाल-बाल बचे अधिकारी व डॉक्टर

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार से नैनीताल हाईकोर्ट जा रही स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार सुबह एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गई। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। हल्द्वानी और नैनीताल के बीच अचानक पहाड़ी से एक विशाल पत्थर टीम की कार के बोनट पर गिर पड़ा।

जोरदार झटके से कार का बोनट पिचक गया और एयर बैग खुल गए। हादसे में ऋषिकुल के चिकित्सक डॉ. नरेश चौधरी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुभाष कुमार और श्याम कुमार आंशिक रूप से घायल हुए, हालांकि सभी की जान बच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए हल्द्वानी बेस अस्पताल भेजा गया। एडीएम नैनीताल शैलेन्द्र नेगी ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है और चिंता की कोई बात नहीं है। टीम एक मामले में हाईकोर्ट में जवाब दाखिल करने जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। मौसम विभाग ने अभी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

ALSO READ  "तेज रफ्तार का कहर: अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, तीन साल के मासूम की मौके पर मौत, हाईवे पर फूटा लोगों का गुस्सा"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 7 8 9
Users Today : 914
Users Yesterday : 902
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 2 7 8 9
Users Today : 914
Users Yesterday : 902