न्यूज़ फ्लैश
“पुलवामा के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि: हरिद्वार में वीर जवानों की स्मृति में भव्य रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त एकत्र कर समाज ने दिखाई देशभक्ति की मिसाल” “नाई सोता नाले में सीवर लीकेज पर सख्त एक्शन: जल संस्थान को नोटिस, गंदगी पर लॉज का शौचालय सील, ₹5000 का चालान—नगर निगम का कांवड़ क्षेत्र में स्वच्छता पर बड़ा अभियान” “भाजपा सरकार पर काजी निजामुद्दीन का तीखा प्रहार: ‘दोषपूर्ण नीतियों से चौपट हुई कानून व्यवस्था, उत्तराखंड में अपराधियों का बढ़ता आतंक’” “गंगा आशीर्वाद के साथ संभाली हरिद्वार की कमान: नवनियुक्त एसएसपी नवनीत सिंह ने हरकी पैड़ी पर किया पूजन, आज बताएंगे कानून-व्यवस्था की नई कार्ययोजना” “पहाड़ के अंतिम घर तक ‘हर घर नल, हर घर जल’ का संकल्प: उत्तराखंड में 98% ग्रामीण परिवारों तक पहुँचा नल कनेक्शन, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में उठाई जल संकट की गूंज” “हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त रुख: बेरोजगार युवाओं-किसानों को प्राथमिकता से ऋण देने के आदेश, अनुपस्थित बैंक प्रबंधकों को नोटिस और उद्यान अधिकारी का वेतन रोका”
Home » प्रहार » “भाजपा सरकार पर काजी निजामुद्दीन का तीखा प्रहार: ‘दोषपूर्ण नीतियों से चौपट हुई कानून व्यवस्था, उत्तराखंड में अपराधियों का बढ़ता आतंक’”

“भाजपा सरकार पर काजी निजामुद्दीन का तीखा प्रहार: ‘दोषपूर्ण नीतियों से चौपट हुई कानून व्यवस्था, उत्तराखंड में अपराधियों का बढ़ता आतंक’”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। सरकार की दोषपूर्ण नीति के कारण उत्तराखंड की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा है कि कानून का राज कही दिखाई नहीं पड़ रहा है।

कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और आम जनता असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है।

विधायक ने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस को उसके मूल दायित्वों से हटाकर खनन जैसे कार्यों में लगा रही है, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए, न कि अन्य प्रशासनिक या राजनीतिक कार्यों में उलझाया जाना चाहिए। “सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस को उसका ही काम करने दिया जाए,” उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा।

 

उन्होंने प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दिन-दहाड़े गोलीकांड और हत्याएं हो रही हैं, जिससे भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। देहरादून में हुए गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से अपराधी किस्म के लोग उत्तराखंड में आकर बस रहे हैं और गैंगवार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जो प्रदेश की शांतिप्रिय छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं।

बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि “जब बाहरी लोग यहां आकर चुनाव लड़ेंगे, जीतेंगे और सरकार चलाएंगे, तो प्रदेश में अपराध बढ़ना स्वाभाविक है।” उन्होंने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

प्रेसवार्ता के दौरान पालिका अध्यक्ष मोइउद्दीन अंसारी, पूर्व अध्यक्ष चौधरी इस्लाम, जुल्फिकार अख्तर, नूर आलम अंसारी, डॉ. भंवरा, मोनू प्रधान, संदीप कुमार सहित कई स्थानीय नेता एवं समर्थक उपस्थित रहे।विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि विपक्ष प्रदेश की कानून व्यवस्था के मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगा और जरूरत पड़ी तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी किया जाएगा।

33 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“पेंटागन मॉल में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा व साधु-संतों ने देखी गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को करमुक्ति पर दिया धन्यवाद”