(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ लुधियाना की एक महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में पंजाब पुलिस ने गैर-जमानती वारंट जारी किया और स्थानीय पुलिस की मदद से बुधवार को महंत रोहित गिरी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पंजाब पुलिस की एक टीम वारंट लेकर आई थी और कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए महंत को अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी के बाद धार्मिक और स्थानीय समुदाय में हलचल मच गई है, क्योंकि महंत रोहित गिरी एक प्रमुख धार्मिक पद पर थे। अब यह मामला पंजाब की अदालत में चलेगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।
536 Views
