न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » बैठक » उत्तराखंड में हेली सेवाओं की सुरक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी

उत्तराखंड में हेली सेवाओं की सुरक्षा सर्वोपरि: मुख्यमंत्री धामी

(शहजाद अली हरिद्वार)मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर यूकाडा, एएआईबी, डीजीसीए तथा सभी हेली सर्विस ऑपरेटर्स के साथ बैठक कर उत्तराखंड में संचालित हेली सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने पिछले वर्षों में हुई दुर्घटनाओं की जांच और पुनरावृत्ति रोकने हेतु सतत ऑडिट एवं समीक्षा का आदेश दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली यात्राओं की संख्या में वृद्धि से अधिक महत्वपूर्ण यात्रियों की सुरक्षा है। उन्होंने हेलीकॉप्टर की नियमित फिटनेस जांच, टिकट बुकिंग के लिए ठोस एसओपी, और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में इंजन सुरक्षा मानकों के अनुपालन पर जोर दिया। साथ ही, केदार घाटी सहित चारधाम क्षेत्रों में वेदर कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।फ्यूचर प्लानिंग के अंतर्गत उन्होंने यूकाडा को केवल डबल इंजन हेलीकॉप्टर की नीति तैयार करने और वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन करने का निर्देश दिया। उन्होंने अनुभवी पायलटों की नियुक्ति और यात्रियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने हेली सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रदेश में नए हेलीपैड निर्माण तथा आगामी 10 वर्षों के लिए कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा।

बैठक में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी एवं हेली सर्विस प्रदाता उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 7 4
Users Today : 219
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 7 4
Users Today : 219
Users Yesterday : 523