न्यूज़ फ्लैश
“नहर पटरी का ‘दोस्ती से दरिंदगी’ कांड: शराब की तलाश में बना यार, 20 हजार के लालच में पत्थर से कुचलकर की प्रदीप की हत्या — मंगलौर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर!” “ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी” “Dehradun में शिक्षा का डिजिटल महायज्ञ: 880 स्मार्ट टीवी से सरकारी विद्यालयों में क्रांति, अब हर कक्षा बनेगी हाई-टेक ‘ज्ञान मंदिर’!” “हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन” “रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड” “उत्तराखंड में नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा: एडीजी कानून-व्यवस्था का सख्त फरमान, लंबित NDPS मामलों का समयबद्ध निस्तारण और गैंगस्टर एक्ट से संपत्ति जब्ती तक की तैयारी”
Home » निर्देश » आगामी कांवड़ यात्रा को भव्य और सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज़, गढ़वाल आयुक्त ने दिए पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश

आगामी कांवड़ यात्रा को भव्य और सुरक्षित बनाने की तैयारी तेज़, गढ़वाल आयुक्त ने दिए पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आगामी कांवड़ यात्रा की सफल संचालन हेतु सीसीआर सभागार में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। उन्होंने आपसी समन्वय और शालीन व्यवहार को आवश्यक बताया।स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल रिलीफ कैंप, स्नेक बाइट इंजेक्शन और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। विद्युत विभाग को पथ प्रकाश व जनरेटर की व्यवस्था, साथ ही हाईमास्ट लाइट्स लगाने और मुख्य मार्गों पर विशेष मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।नगर निगम को 24×7 सफाई व्यवस्था, शौचालयों की संख्या बढ़ाने और सफाई कर्मियों के संपर्क नंबर पुलिस से साझा करने को कहा गया। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से घाटों की मरम्मत व चैन लगवाने के निर्देश भी दिए गए।पुलिस विभाग ने बताया कि कांवड़ यात्रा को 16 सुपर जोन, 38 जोन और 134 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सुरक्षा के लिए 20 कंपनियों की मांग की गई है। एसएसपी ने लोनिवि को मजबूत बेरिकैट्स लगाने की हिदायत दी।

समीक्षा में डाक कांवड़, पंचक अवधि और अनुमानित श्रद्धालु संख्या सहित यातायात, पार्किंग, होटल रेट लिस्ट व क्यूआर कोड जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम से तैयारियों की जानकारी दी।

बैठक में डीएम मयूर दीक्षित, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

221 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *