न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » प्रशिक्षण » उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, आरओ और एआरओ को मिला प्रथम प्रशिक्षण

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, आरओ और एआरओ को मिला प्रथम प्रशिक्षण

(शहजाद अली हरिद्वार) देहरादून। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग ने हरिद्वार जनपद को छोड़कर प्रदेश के शेष 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 10 जुलाई और दूसरे चरण का 15 जुलाई को होगा, जबकि दोनों चरणों की मतगणना 19 जुलाई को की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से 28 जून तक चलेगी, जिसकी जांच 29 जून को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की गई है। आदर्श आचार संहिता अधिसूचना के साथ ही प्रभावी हो गई है।देहरादून जनपद में भी चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में चकराता, कालसी और विकासनगर विकासखंड शामिल होंगे, जबकि दूसरे चरण में डोईवाला, रायपुर और सहसपुर में मतदान कराया जाएगा।चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को नगर निगम सभागार में प्रथम प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में सभी रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) उपस्थित रहे।प्रशिक्षण में नाम निर्देशन, जांच, प्रतीक चिन्ह आवंटन, निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन आदि बिंदुओं पर सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक ने जाति प्रमाण पत्र की वैधता जैसे दस्तावेजी पहलुओं पर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से आरओ हस्त पुस्तिका का गंभीर अध्ययन कर निर्वाचन प्रक्रिया को समझने व जिम्मेदारी से निभाने की अपील की।

193 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *