न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » Uncategorized » “देहरादून को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की तैयारी, मोबिलिटी प्लान पर तेज़ी से अमल के निर्देश”

“देहरादून को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने की तैयारी, मोबिलिटी प्लान पर तेज़ी से अमल के निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून, 14 जून — मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित बैठक में देहरादून शहर को सुव्यवस्थित और गतिशील बनाने के लिए तैयार किए गए मोबिलिटी प्लान पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने अब तक की प्रगति और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि शहर की सभी व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा बेसमेंट पार्किंग का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो संस्थान बेसमेंट पार्किंग का उपयोग नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध सख्त प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) की कार्रवाई की जाए।शहर में सड़क सुधार और जंक्शन इंप्रूवमेंट कार्यों को गति देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, एमडीडीए, परिवहन विभाग, जल संस्थान, जल निगम और पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित संस्थाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी कार्यों के लिए एक तय टाइमलाइन बनाई जाए और उसी के अनुसार प्रगति सुनिश्चित की जाए। साथ ही एमडीडीए को भवन निर्माण की स्वीकृति प्रक्रिया में पार्किंग संबंधी उपविधियों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव पंकज पांडेय, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, नगर आयुक्त नमामि बंसल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

206 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *