न्यूज़ फ्लैश
“नहर पटरी का ‘दोस्ती से दरिंदगी’ कांड: शराब की तलाश में बना यार, 20 हजार के लालच में पत्थर से कुचलकर की प्रदीप की हत्या — मंगलौर पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर!” “ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती का सख्त संदेश: नशीली दवाओं के सुरक्षित भंडारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, श्यामपुर में मेडिकल संचालकों को दी चेतावनी” “Dehradun में शिक्षा का डिजिटल महायज्ञ: 880 स्मार्ट टीवी से सरकारी विद्यालयों में क्रांति, अब हर कक्षा बनेगी हाई-टेक ‘ज्ञान मंदिर’!” “हरिद्वार में ‘जिला सैनिक परिषद’ की बैठक: शहीद स्मारक से अतिक्रमण हटाने तक, पूर्व सैनिकों के कार्यों को प्राथमिकता देने का प्रशासन का बड़ा आश्वासन” “रूड़की की गंग नहर पर अब ‘स्मार्ट सुरक्षा कवच’! दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन सख्त, 15 दिन में लगेंगे एआई कैमरे, मजबूत जंजीरें और हर मोड़ पर चेतावनी बोर्ड” “उत्तराखंड में नशा तस्करों पर बड़ा शिकंजा: एडीजी कानून-व्यवस्था का सख्त फरमान, लंबित NDPS मामलों का समयबद्ध निस्तारण और गैंगस्टर एक्ट से संपत्ति जब्ती तक की तैयारी”
Home » कार्यवाही » बहादराबाद में ऑपरेशन लगाम की बड़ी कार्रवाई: अवैध हूटर और एम्प्लीफायर बजाने वाले स्कॉर्पियो चालक पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही

बहादराबाद में ऑपरेशन लगाम की बड़ी कार्रवाई: अवैध हूटर और एम्प्लीफायर बजाने वाले स्कॉर्पियो चालक पर पुलिस ने की सख्त कार्यवाही

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा यातायात नियमों और सार्वजनिक शांति में खलल डालने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।आज दिनांक 19 जून 2025 को थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान सूचना मिली कि एक स्कार्पियो वाहन (UP16EN0072) बहादराबाद टोल से चौकी शांतरशाह की ओर अवैध हूटर बजाते हुए तेज़ रफ्तार में आ रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी शांतरशाह पर बैरियर लगाकर उक्त वाहन को रोका गया।वाहन की जांच करने पर उसमें अवैध रूप से लगाए गए हूटर और एम्प्लीफायर पाए गए, जिनका उपयोग कर चालक द्वारा सार्वजनिक स्थान पर ध्वनि प्रदूषण और अव्यवस्था फैलाई जा रही थी।

पुलिस ने मौके पर ही हूटर व एम्प्लीफायर को जब्त करते हुए चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालान किया।

हरिद्वार पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक शांति को बनाए रखा जा सके।

1,008 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *