न्यूज़ फ्लैश
“भाई ने भाई को मारी गोली, पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदला, आरोपी फरार” “राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा, मंच की तैयारी के दौरान कांग्रेस नेता के सिर पर गिरा लोहे का कटर, हालत गंभीर” “हरेला पर सीएम धामी का बड़ा तोहफा: जागेश्वर के विकास की खुली सौगातों की झड़ी, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से दिया हरित उत्तराखंड का संकल्प” “हरेला पर हरिद्वार से हरियाली का बड़ा संदेश: नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा व एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह ने किया वृक्षारोपण, लोगों से कहा—’एक पौधा लगाएं, भविष्य बचाएं'” “बड़ी जिम्मेदारी, बड़ा सम्मान! भाजपा के जिला सह संयोजक बने अरुण कुमार तिवारी, हरिद्वार में व्यापारियों ने पहनाईं फूलमालाएं” “हरेला पर बीएचईएल का हरियाली संकल्प: कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले— आज पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है हरेला की प्रासंगिकता”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में स्टंटबाज़ों पर पुलिस की सख़्ती: अब सड़कों पर नहीं चलेगी मनमानी”

“हरिद्वार में स्टंटबाज़ों पर पुलिस की सख़्ती: अब सड़कों पर नहीं चलेगी मनमानी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार की सड़कों पर अब स्टंटबाज़ी नहीं चलेगी। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के भेल इलाके में चलती कार से लटकते और झूमते युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई।

रानीपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित कार को सीज़ कर दिया और युवकों के खिलाफ ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में चालान काटा।

वीडियो में युवक न केवल खतरनाक स्टंट कर रहे थे, बल्कि ट्रैफिक नियमों की खुल्लमखुल्ला अवहेलना करते नज़र आए। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने जानकारी दी कि यह मामला “ड्रिंक एंड ड्राइव” की श्रेणी में पाया गया,

जिस पर कड़ी कार्रवाई की गई है। युवकों को नियमों का पाठ पढ़ाते हुए भविष्य में इस तरह की हरकतें न दोहराने की चेतावनी दी गई है।

एसपी सिटी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “हरिद्वार की सड़कों पर स्टंट नहीं, केवल नियमों का सम्मान चलेगा।” उन्होंने बताया कि ट्रैफिक जागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में छात्रों को भी यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस की निरंतर निगरानी और चेकिंग के चलते अब तक कई वाहनों पर सख़्त कार्रवाई की जा चूकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 3 9 0
Users Today : 343
Users Yesterday : 827
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 0 3 9 0
Users Today : 343
Users Yesterday : 827