न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » “रानीपुर में ‘ऑपरेशन लगाम’: स्टंटबाज़ों और शराबियों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, रातभर चला चेकिंग अभियान”

“रानीपुर में ‘ऑपरेशन लगाम’: स्टंटबाज़ों और शराबियों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई, रातभर चला चेकिंग अभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार) रानीपुर। हरिद्वार की रानीपुर पुलिस ने शनिवार रात ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत सड़कों पर उतरकर हुड़दंगियों और स्टंटबाज़ों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर 37 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पकड़ा। इनसे मौके पर ही ₹9250 का जुर्माना वसूला गया।
इसके अलावा सड़कों पर स्टंट करते पाए गए 4 बाइकर्स पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान करते हुए ₹2000 की वसूली की गई। पुलिस ने कुल ₹11250 की कार्रवाई कर हुड़दंगियों की रात बर्बाद कर दी।

 

इस अभियान का उद्देश्य शहर में बढ़ते हुड़दंग, नशाखोरी और सड़क पर स्टंटबाज़ी पर लगाम लगाना था। पुलिस की सख्ती से आम लोगों ने राहत की सांस ली और अभियान को सराहा। ‘ऑपरेशन लगाम’ आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।

349 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *