न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » लक्सर में पुलिस की दबंग कार्रवाई – सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला शुभम हथियार संग गिरफ्तार

लक्सर में पुलिस की दबंग कार्रवाई – सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने वाला शुभम हथियार संग गिरफ्तार

(शहजाद अली हरिद्वार)कोतवाली लक्सर पुलिस की बड़ी कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश पर असामाजिक तत्वों व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के दौरान लक्सर पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दिनांक 03.09.2025 को चैकिंग के दौरान ग्राम खेडी खुर्द निवासी शुभम पुत्र सुलेन्द्र को दबोचा। आरोपी के पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी सोशल मीडिया पर भी तमंचा लहराते हुए प्रकाश में आया था और लोगों को डराने-धमकाने के साथ ही किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी – 01 तमंचा 12 बोर

पुलिस टीम – उपनिरीक्षक दीपक चौधरी, हे0का0 मनोज मिनान, हो0गा0 बिजेन्द्र कुमार

 

303 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *