न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हिमालयी आपदाओं से निपटने में AI बनेगा बड़ा हथियार, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सतत विकास का खाका तैयार करने पर जोर BIG BREAKING:: बर्नीगाड़ को धामी की बड़ी सौगात, ₹217 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा, डिग्री कॉलेज शुरू और मिनी स्टेडियम की घोषणा BIG BREAKING:: डिग्री कॉलेजों के निर्माण में देरी पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, हर जिले में बनेंगे कंप्यूटर आधारित प्रतियोगी परीक्षा केंद्र! BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव!
Home » अभियान » “बिना सत्यापन किरायेदारों पर पुलिस का शिकंजा: बहादराबाद में SSP के आदेश पर बड़ा अभियान, 200 लोगों की जांच, 7 मकान मालिकों पर ₹70 हजार का भारी जुर्माना”

“बिना सत्यापन किरायेदारों पर पुलिस का शिकंजा: बहादराबाद में SSP के आदेश पर बड़ा अभियान, 200 लोगों की जांच, 7 मकान मालिकों पर ₹70 हजार का भारी जुर्माना”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। एसएसपी हरिद्वार के आदेश पर थाना बहादराबाद पुलिस द्वारा आज दिनांक 11 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना पुलिस सत्यापन के क्षेत्र में रह रहे बाहरी प्रदेशों से आए किरायेदारों, मजदूरों, कर्मचारियों, फड़-ठेली और गुड़-चर्खी लगाने वालों का सत्यापन करना था।थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर कस्बा बहादराबाद के विभिन्न इलाकों में सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 200 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन किया। जांच में पाया गया कि कई मकान मालिकों द्वारा बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखे गए थे, जो कानून का उल्लंघन है।बिना सत्यापन किरायेदार रखने के मामले में पुलिस ने 7 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई की। प्रत्येक मकान मालिक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाते हुए कुल ₹70,000 के कोर्ट चालान किए गए, जिन्हें माननीय न्यायालय में प्रेषित किया जा रहा है।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों, घरेलू कामगारों और बाहरी व्यक्तियों का समय से पुलिस सत्यापन कराएं, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

ALSO READ  "हरिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने का बिगुल, 20-21 जून को डीएम मयूर दीक्षित के नेतृत्व में चलेगा महा स्वच्छता अभियान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 5 5
Users Today : 580
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 5 5
Users Today : 580
Users Yesterday : 496