न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: पुलिस लाइन में गूंजा श्रीकृष्ण का जयकारा, CM धामी संग राज्यपाल ने मनाई भव्य जन्माष्टमी BIG BREAKING : कान्हा के रंग में रंगी हरिद्वार पुलिस! रोशनाबाद पुलिस लाइन में गूंजी कृष्ण जन्म की बधाइयां, 24 झांकियों और रंगारंग कार्यक्रमों ने लूटी महफिल BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी
Home » कार्यवाही » “सिडकुल में नशेड़ियों की दादागिरी पर चला पुलिस का बुलडोज़र—महिलाओं पर फब्तियाँ कसने वाले 42 मनचलों को सार्वजनिक स्थानों से उठाकर थाना पहुंचाया, ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप”

“सिडकुल में नशेड़ियों की दादागिरी पर चला पुलिस का बुलडोज़र—महिलाओं पर फब्तियाँ कसने वाले 42 मनचलों को सार्वजनिक स्थानों से उठाकर थाना पहुंचाया, ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप”

(शहजाद अली हरिद्वार) सिडकुल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना सिडकुल पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। हाल ही में फैक्ट्रियों से छुट्टी के समय राह चलती महिलाओं के साथ शराब के नशे में फब्तियाँ कसने की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने विशेष कार्रवाई का निर्णय लिया।

इसी क्रम में दिनांक 17 नवंबर 2025 को सिडकुल थाना क्षेत्र में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों के आसपास और सड़क किनारे बैठकर शराब पीने तथा हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कुल 42 व्यक्तियों को दबोचा, जो खुले में शराब पीते हुए वातावरण को खराब कर रहे थे।पकड़े गए सभी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान उनसे कुल ₹10,500 का संयोजन शुल्क भी वसूल किया गया। पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए स्पष्ट कर दिया कि भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा करने पर और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

थाना सिडकुल पुलिस ने कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा, खासकर फैक्ट्रियों की महिला कर्मचारियों की सुरक्षा, उनकी प्राथमिकता है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर आगे भी इसी तरह अभियान चलाया जाएगा, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सामाजिक वातावरण बेहतर बना रहे।

ALSO READ  पिरान कलियर: भाई पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर अपराधी तमंचे सहित गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 2
Users Today : 165
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 6 1 2
Users Today : 165
Users Yesterday : 930