न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » कार्यवाही » हरिद्वार: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले पांच युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

हरिद्वार: शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले पांच युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार में हाईवे पर शराब पीकर हुड़दंग मचाना हरियाणा के युवकों को भारी पड़ गया। शनिवार को पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि कुछ युवक गाड़ी की छत से बाहर निकलकर हंगामा करते हुए हरिद्वार से बहादराबाद की ओर जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर अमरजीत सिंह ने हरिलोक तिराहे पर पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान शुरू किया।

कुछ समय बाद हरिद्वार की ओर से आ रही एक क्रेटा कार (HR 76J 7812) को रोका गया, जिसमें पांच युवक सवार थे। चालक नशे में था और पुलिस से बहस करने लगा। सभी को थाने लाकर मेडिकल कराया गया, जिसमें चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई। चालक अनिल शर्मा का चालान धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किया गया, जबकि शेष चार युवकों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार युवकों में प्रियव्रत, नासिर, रामचंद्र, देवराज और अनिल शर्मा शामिल हैं, सभी गुरुग्राम (हरियाणा) के निवासी हैं। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में कई अधिकारी और कांस्टेबल शामिल रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा एक्शन! वारदात से पहले ही दबोचा गया युवक, अवैध चाकू के साथ रानीपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 1 0 1
Users Today : 51
Users Yesterday : 1007
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 1 0 1
Users Today : 51
Users Yesterday : 1007