न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » संकल्प » “युवा शक्ति को नशे से दूर रखकर सशक्त बनाने का संकल्प: लक्सर व ज्वालापुर में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया खेल महोत्सव का शुभारंभ, हजारों खिलाड़ियों ने दिखाया दम”

“युवा शक्ति को नशे से दूर रखकर सशक्त बनाने का संकल्प: लक्सर व ज्वालापुर में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया खेल महोत्सव का शुभारंभ, हजारों खिलाड़ियों ने दिखाया दम”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सांसद खेल महोत्सव का आज लक्सर व ज्वालापुर विधानसभा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । जिसमें लक्सर विधानसभा में लगभग 1000 तथा ज्वालापुर विधानसभा में लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । लक्सर विधान सभा क्षेत्र की प्रतियोगिता का शुभारंभ जगदमनि पब्लिक स्कूल में व ज्वालापुर विधानसभा का डीपीएस दौलतपुर में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया । इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी खेल के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करे। युवा नशे से दूर रहकर शारीरिक रूप से मजबूत बने। क्योंकि युवा शक्तिशाली होगा तो देश भी शक्तिशाली होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से जिस प्रकार खेल के क्षेत्र में भारत के युवा दुनिया में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। पीएम मोदी की प्रेरणा से ही देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन किए जा रहे हैं। हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जगदमनि पब्लिक स्कूल और डीपीएस दौलतपुर स्कूल के प्रबंधन टीम का भी आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, पूर्व राज्यमंत्री विमल कुमार, अमरीश गर्ग, ठाकुर सुशील चौहान,योगेश चौहान, जयभगवान सैनी, अभिषेक जमदग्नि, पीयूष जैन, विकास गोयल, अजय जैन, सचिन अग्रवाल,नितिन चौहान, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, दीपांशु शर्मा, हितेश चौहान, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, नवनीत परमार, मंडल अध्यक्ष चित्र सैनी मंडल अध्यक्ष पवन कपूर,मोहित वर्मा, प्रताप प्रधान, रीता सैनी,राजवीर सिंह,शिवम् त्यागी, सुबोध राकेश, सुधीर कुमार, भूप सिंह समेत भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ALSO READ  "उत्तराखंड रजत जयंती पर हरिद्वार जिला पंचायत का स्वच्छता संकल्प — बहादराबाद व सलेमपुर बाजार से 2.25 कुंतल पॉलिथीन कचरा हटाकर बनाया स्वच्छता का नया कीर्तिमान!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930