न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » हड़कंप » धनौरी में दहशत: महर्षि दयानंद मेडिकल कॉलेज के परिसर में घुसा गुलदार, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें, छात्र-छात्राओं और प्रबंधन में मचा हड़कंप

धनौरी में दहशत: महर्षि दयानंद मेडिकल कॉलेज के परिसर में घुसा गुलदार, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें, छात्र-छात्राओं और प्रबंधन में मचा हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार) धनौरी।रुड़की के धनौरी क्षेत्र स्थित जस्सावाला रोड पर बने महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस कॉलेज में गुलदार के देखे जाने से हड़कंप मच गया। कॉलेज परिसर में रात के समय गुलदार दीवार फांदकर अंदर घुस आया, जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। अचानक गुलदार को देख छात्रों, छात्राओं और स्टाफ में भय का माहौल है, वहीं आसपास के स्थानीय लोग भी दहशत में हैं। कॉलेज प्रबंधक अश्विनी सैनी ने बताया कि यह घटना गंभीर है और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है।

उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गुलदार की मौजूदगी से कॉलेज का शैक्षिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रबंधन खासा चिंतित है। फिलहाल सभी लोग वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं

ताकि कॉलेज परिसर में फैली दहशत को खत्म किया जा सके।

 

375 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *