न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » हड़कंप » “कुमाऊं में हड़कंप: कमिश्नर दीपक रावत की अचानक छापेमारी में फर्जीवाड़े का किंगpin फैजान मिकरानी रंगे हाथ गिरफ्तार, वर्षों से चल रहे प्रमाणपत्र रैकेट का पर्दाफाश”

“कुमाऊं में हड़कंप: कमिश्नर दीपक रावत की अचानक छापेमारी में फर्जीवाड़े का किंगpin फैजान मिकरानी रंगे हाथ गिरफ्तार, वर्षों से चल रहे प्रमाणपत्र रैकेट का पर्दाफाश”

(शहजाद अली हरिद्वार)हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने गुरुवार (आज) देर शाम सीएससी सेंटर बनभूलपुरा में छापा मारकर दस्तावेज़ लेखक फैजान मिकरानी को फर्जी दस्तावेज़ बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई बरेली निवासी रईस अहमद द्वारा कमिश्नर के जनता दरबार में की गईं शिकायत के आधार पर हुई। शिकायत में बताया गया था कि उनके नाम से किसी और व्यक्ति का स्थायी निवास प्रमाण पत्र तैयार कर लिया गया है।जांच में पाया गया कि यह फर्जी प्रमाण पत्र फैजान मिकरानी द्वारा बनाया गया था। इस दौरान दौरान कमिश्नर को कई ऐसे दस्तावेज़ मिले जो अन्य व्यक्तियों के नाम पर थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी दस्तावेज़ बनाते समय दूसरे व्यक्ति के मोबाइल नंबरों का भी दुरुपयोग किया गया है।कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि यह कार्रवाई काफी समय से चल रहे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ है। उन्होंने तहसील प्रशासन को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश देने के साथ ही सभी तहसीलों को आदेशित किया है कि सभी प्रकार के प्रमाण पत्र एवं दस्तावेज़ पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं

ALSO READ  भाजपा युवा नेता पर फायरिंग की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने गोली चलने से किया इनकार जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 7
Users Today : 6
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 7
Users Today : 6
Users Yesterday : 811