न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » कार्यवाही » गौकशी के विरुद्ध रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम गढ़ में छापेमारी कर 10 किलो गौमांस समेत एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

गौकशी के विरुद्ध रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम गढ़ में छापेमारी कर 10 किलो गौमांस समेत एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे गौकशी विरोधी अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक आरोपी को गौमांस बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।

घटना 5 अगस्त 2025 की है, जब पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गढ़ निवासी धन्नु पुत्र रशीद व उसका भाई बाला पुत्र रशीद मिलकर अपने घर में गौवध कर गौमांस बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से आरोपी धन्नु पुत्र रशीद को गौमांस की कटान करते हुए गिरफ्तार किया, जबकि उसका भाई बाला मौके से फरार हो गया। मौके पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 किलो गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद किए।

इस मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. धन्नु पुत्र रशीद, निवासी ग्राम गढ़, कोतवाली रानीपुर, हरिद्वार

बरामदगी:10 किलो गौमांस

गौकशी उपकरण

पुलिस टीम में शामिल रहे:

उप निरीक्षक अर्जुन कुमार

कांस्टेबल 489 हरीश राणा

होमगार्ड ब्रह्मपाल

पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

443 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *