न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » बैठक » एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद थाना क्षेत्र में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया संकल्प

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर बहादराबाद थाना क्षेत्र में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक, ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का लिया संकल्प

(शहजाद अली हरिद्वार)बहादराबाद। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक निजी होटल में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसकी अगुवाई एसएसआई प्रदीप राठौर ने की।बैठक में बहादराबाद थाना क्षेत्र से संबंधित विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। एसएसआई प्रदीप राठौर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति का प्रतीक है। सभी समुदायों को मिल-जुलकर इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिए।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अफवाह फैलाना या अशांति फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि वे पूर्ण सहयोग करेंगे

और हर वर्ष की तरह इस बार भी मोहर्रम को शांतिपूर्ण व गरिमापूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। बैठक सौहार्द और विश्वास के वातावरण में संपन्न हुई।

 

286 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *