न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » सफलता » “पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर ऋषिकेश IDPL परिसर में केंद्रीय विद्यालय स्थापना को मिली बड़ी सफलता, वन भूमि हस्तांतरण को केंद्र सरकार ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति – क्षेत्रीय छात्रों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ”

“पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर ऋषिकेश IDPL परिसर में केंद्रीय विद्यालय स्थापना को मिली बड़ी सफलता, वन भूमि हस्तांतरण को केंद्र सरकार ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति – क्षेत्रीय छात्रों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)ऋषिकेश (वीरभद्र) स्थित IDPL परिसर में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। यह स्वीकृति हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा दी गई है। श्री रावत ने बुधवार को दिल्ली में मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर इस विषय की तत्काल आवश्यकता और जनहित से जुड़े पहलुओं को सामने रखा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए स्वीकृति पत्र सौंपा, जिसे संबंधित वन अधिकारियों, केंद्रीय विद्यालय संगठन देहरादून और विद्यालय प्राचार्य को भेज दिया गया है।

श्री रावत ने इसे क्षेत्र के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से IDPL क्षेत्र सहित आस-पास के हजारों छात्रों को लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से इस विद्यालय की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने भूपेंद्र यादव का धन्यवाद करते हुए इसे जनहित में ऐतिहासिक फैसला बताया।

ALSO READ  “भूजल से लेकर आकाश तक भारत की मजबूती! जल संरक्षण में ऐतिहासिक सफलता, विमानन क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार—मोदी सरकार की नीति पर मुहर: त्रिवेन्द्र सिंह रावत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 6 9
Users Today : 259
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 2 6 9
Users Today : 259
Users Yesterday : 861