न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » चेतावनी » “मास्टर प्लान की मनमानी पर किसानो का विस्फोट! रुड़की की सड़कों पर गरजा आंदोलन– भू माफियाओं के हक़ में बने नक्शे को चूर-चूर करने की दी चेतावनी”

“मास्टर प्लान की मनमानी पर किसानो का विस्फोट! रुड़की की सड़कों पर गरजा आंदोलन– भू माफियाओं के हक़ में बने नक्शे को चूर-चूर करने की दी चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा 2041 के लिए रुड़की का बनाए गए मास्टर प्लान का उत्तराखंड किसान मोर्चा ने विरोध किया। किसान मोर्चा ने इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
रुड़की-हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय में एक दिवसीय धरने के दौरान उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा रुड़की हरिद्वार में मास्टर प्लान योजना को सरकार लागू करने जाती है उसका जो नक्शा बनाया गया है वह बिना किसी जमीनी सर्वे के बनाया है। आरोप लगाया कि यह प्लान केवल कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने का हैं जिसे क्षेत्र के किसान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे इसका पुनः जमीनी सर्वे कर दोबारा नक्शा बनाया जाना जरूरी है। जिलाध्यक्ष महकार सिंह ने कहा तैयार किए गए प्लान में ग्रीन जोन की भूमि कमर्शियल एवं कमर्शियल भूमि को ग्रीन जोन में दर्शाया गया है।
तहसील अध्यक्ष रुड़की राव आकिल ने कहा कि इस नक्शे में सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के आवंटित पट्टे की जमीन को भी आबादी में दर्शाया गया है। उन्होंने कहा कि यह नक्शा भू माफिआयों को लाभ पहुंचाने की नीयत से बनाया गया है। इसके साथ क्षेत्र में लगातार अवैध कालोनिया काटी गई उनकी होनी चाहिए।
इस अवसर पर दीपक पुंडीर, आकिल हसन, शौकीन हाजी, मुमताज हाजी, इसराइल, तनवीर, इमराना, एहसान जमशेद, रहमान, कुर्बान, इसरार, साजिद, इस्तकार, तालिब, इमरान, अशफाक, डॉ इकराम, इस्लाम, शाहिद, ताहिर, मंजू त्यागी, रियासत, रिफाकत, खलील प्रधान, ताहिर, नदीम, नावेद, फरमान, रामकुमार, दिलेराम, फरमान, शोभित कुमार, राकेश कुमार, मांगेराम, नसीम, फरमान, सफीक, देशराज, कामिल, आमिल, सुरेश पाल सिंह, कोमलता देवी, विजेंद्र कुमार, शुभम कुमार, सागर कुमार आदि उपस्थित रहे।

99 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *