न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » Uncategorized » तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता ने दर्ज कराई 63 शिकायतें, 12 का मौके पर हुआ निस्तारण

तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता ने दर्ज कराई 63 शिकायतें, 12 का मौके पर हुआ निस्तारण

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील हरिद्वार के सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष शिकायतों को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को भेजा गया।शिकायतें मुख्यतः भूमि पैमाईश, चकबंदी, अतिक्रमण, सौन्दर्यीकरण, भूमि कटाव और कब्जे से संबंधित थीं।तहसील दिवस में प्रमुख शिकायतकर्ताओं में चन्द्रपाल सिंह ने शिवालिक नगर में सड़क पार स्थित पार्क का नाम भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखे जाने और उसके सौन्दर्यीकरण की मांग की। संजय कुमार (फेरपुर) ने तालाब की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की अपील की। देवेंद्र सिंह (खेडली) ने अभिलेखों में नाम सुधार की मांग रखी। ग्राम पंचायत सदस्य कु. शिवानी (फेरुपुर) ने ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटाने की शिकायत दर्ज की। वहीं, बशेष्वर प्रसाद (सोहलपुर) ने सिकरोड़ा नदी से हो रहे भूमि कटाव को रोकने हेतु उपाय करने की मांग की। मो. ताली (भारतीय किसान यूनियन, भगतनपुर) ने क्षेत्र में सड़कों के निर्माण की आवश्यकता जताई।उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें तथा निस्तारण की जानकारी संबंधित आवेदकों एवं जिला कार्यालय को अवगत कराएं।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, बीडीओ मानस मित्तल, मुख्य क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, एसएनए महेन्द्र कुमार यादव, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सहित कई अधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

203 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *