न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » अभियान » “हरेला पर्व पर हरियाली, पर्यावरण और संस्कृति का संगम: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पत्नी संग पौधारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ”

“हरेला पर्व पर हरियाली, पर्यावरण और संस्कृति का संगम: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पत्नी संग पौधारोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 16 जुलाई 2025 उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर हरिद्वार जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करते हुए एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपनी पत्नी प्रज्ञा दीक्षित के साथ रोशनाबाद स्थित जिला कार्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत तीन स्थानों पर पौधारोपण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की।इस अवसर पर उन्होंने स्वयं फावड़ा चलाकर पौधा रोपित किया और उपस्थित जनों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें जल, जंगल और जमीन के महत्व का बोध कराता है।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि इस बार जनपद में 4.5 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से हरेला पर्व के दिन 20 हजार पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप यह अभियान जनभागीदारी से सफल बनाया जा रहा है।पौधारोपण के पश्चात उन्होंने “मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान” थीम पर स्वीप कार्यक्रम के तहत उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि पौधों से केवल पर्यावरण ही नहीं, भावनात्मक रूप से भी हम जुड़ते हैं, इसलिए उनका संरक्षण और देखभाल हम सभी की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, परियोजना अधिकारी के एन तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, आरटीओ नेहा झा, डॉ. संतोष चमोला सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।जिलाधिकारी ने अंत में सभी से अपील की कि वे अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह संरक्षित करें, तभी हरेला पर्व का सही अर्थ सिद्ध होगा।

213 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *