न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » संविधान दिवस » “संविधान दिवस पर बहादराबाद थाने में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर — थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में ली गई ऐतिहासिक शपथ”

“संविधान दिवस पर बहादराबाद थाने में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर — थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में ली गई ऐतिहासिक शपथ”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। भारत के संविधान दिवस के अवसर पर आज थाना बहादराबाद में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान की शपथ ली। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई, जिसके माध्यम से देश के प्रति निष्ठा, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को दोहराया गया। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पुलिस बल का दायित्व न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखना है, बल्कि संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना भी है। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को संवेदनशीलता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता की सेवा करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की शपथ ली। इस दौरान थाने में उत्साहपूर्ण और गरिमामय वातावरण देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 9
Users Today : 65
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 8 9
Users Today : 65
Users Yesterday : 907