न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » प्रदर्शन » हरिद्वार में बस स्टैंड शिफ्टिंग पर बवाल: व्यापारियों का सड़कों पर हुंकार, बोले– “सरकार की योजना व्यापार खत्म करने की साज़िश, किसी कीमत पर बस अड्डा नहीं हटने देंगे”

हरिद्वार में बस स्टैंड शिफ्टिंग पर बवाल: व्यापारियों का सड़कों पर हुंकार, बोले– “सरकार की योजना व्यापार खत्म करने की साज़िश, किसी कीमत पर बस अड्डा नहीं हटने देंगे”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । बस स्टैंड को शिफ्ट किए जाने का विरोध बढ़ता जा रहा है। बृहष्पतिवार को बस स्टैंड के आसपास के व्यापारियों ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर उनके व्यापार को खत्म करने की योजना ला रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बस स्टैंड हटने से उनका वर्षों से जमा जमाया व्यापार बर्बाद हो जाएगा और यात्रियों को भी इससे बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

अशोक शर्मा ने कहा कि बस स्टैंड को शहर से बाहर ले जाए जाने की योजना किसी भी दृष्टि से व्यवहारिक नहीं है। इससे व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि बस स्टैंड के आसपास मौजूद सरकारी कार्यालयों को स्थानांतरित कर उस जमीन पर बस स्टैड का विस्तारीकरण किया जाए। उन्होंने सरकार पर धन के दुरुपयोग और जनता के हितों की अनदेखी का आरोप हुए कहा कि बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को आमने-सामने यात्रियों की सुविधा के लिए बनाया गया था। लेकिन बस स्टैंड के अन्यत्र दूर स्थान पर ले जाए जाने से बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना पड़ेगा।

प्रदर्शन करने वालों में अशोक शर्मा, रमेश अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह, तेजप्रकाश साहू, सुंदर सिंह मनवाल, नवदीप मान, कमल चावला, उमंग अरोड़ा, सुनील कुमार, सदन साहू, नमन अग्रवाल, विकास चंद्रा, आशु भारद्वाज, हरीश खत्री, राजकुमार ठाकुर सहित कई व्यापारी शामिल हुए और चेतावनी दी कि किसी भी सूरत में बस स्टैंड को शिफ्ट नहीं होने दिया जाएगा।

ALSO READ  ज्वालापुर: शराब के ठेके को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध जारी, ठेके पर लगाया ताला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496