न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » स्नान » “बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: गंगा स्नान से मिली शांति और आस्था की अनुभूति”

“बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब: गंगा स्नान से मिली शांति और आस्था की अनुभूति”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।बुद्ध पूर्णिमा का दिन आध्यात्मिक जागरूकता, ध्यान, साधना और करुणा का प्रतीक है। मान्यता है

कि इस पावन दिन भगवान विष्णु ने धरती पर अवतार लिया था, वहीं यह दिन भगवान बुद्ध की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है।

इस दिन भगवान बुद्ध की पूजा करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है और जीवन की परेशानियों से उबरने में सहायता मिलती है।

बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने और दान देने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

इसी आस्था के चलते हर वर्ष की तरह इस बार भी हरिद्वार के हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।श्रद्धालु दूर-दूर से हरिद्वार पहुंच रहे हैं

और गंगा में स्नान कर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हर की पौड़ी और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और CCTV कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

437 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *