न्यूज़ फ्लैश
“नवरात्र के शुभ मुहूर्त में होगा धामी कैबिनेट का बड़ा विस्तार, 5 खाली मंत्री पदों पर सजेगा ताज—विधायकों में तेज हुई दौड़, दो दर्जन दायित्वधारियों की भी लगेगी लॉटरी!” “ख़ानक़ाह इनायती, राहती, फ़साहती कलियर शरीफ़ में 28 रमज़ान पर भव्य इज्तेमाई रोज़ा अफ़तार, रूहानी फिज़ा में गूंजी अमन-ओ-भाईचारे की दुआएं” “नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार: 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर कराया नष्ट, मिलावटखोरों में हड़कंप—जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, पूरे जनपद में जारी रहेगा ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान!” “ऋषिकेश में सजी आध्यात्म की दिव्य महफ़िल: मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद, सामाजिक समरसता, शांति और उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य पर हुई गहन मंथन” “रात के अंधेरे में बस्ती में घुसा गुलदार! हरिद्वार की सुभाष नगर कॉलोनी में दहशत, कुत्तों पर हमला कैमरे में कैद” “धामी सरकार का बड़ा कदम: चम्पावत के पारंपरिक घराटों को मिला नया जीवन, ₹58 लाख से होगा पुनर्जीवन और रोजगार का सृजन”
Home » आयोजन » “ख़ानक़ाह इनायती, राहती, फ़साहती कलियर शरीफ़ में 28 रमज़ान पर भव्य इज्तेमाई रोज़ा अफ़तार, रूहानी फिज़ा में गूंजी अमन-ओ-भाईचारे की दुआएं”

“ख़ानक़ाह इनायती, राहती, फ़साहती कलियर शरीफ़ में 28 रमज़ान पर भव्य इज्तेमाई रोज़ा अफ़तार, रूहानी फिज़ा में गूंजी अमन-ओ-भाईचारे की दुआएं”

(शहजाद अली हरिद्वार)कलियर। हर साल की परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी 28 रमज़ानुल मुबारक के मुबारक मौके पर दरगाह व ख़ानक़ाह इनायती, राहती, फ़साहती कलियर शरीफ़ में इज्तेमाई रोज़ा अफ़तार का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन हुज़ूर साहिबे सज्जादा हज़रत ख़्वाजा मुहम्मद सबाहत हसन शाह मद्दाज़िल्लाहुलआली के हुक्म से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों और अकीदतमंदों ने शिरकत की।अफ़तार कार्यक्रम में जिले की कई क़ाबिले ज़िक्र शख़्सियतें, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलजुलकर रोज़ा खोला और अमन, भाईचारे व मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। आयोजन स्थल पर बेहतरीन इंतज़ाम किए गए थे, जहां रोज़ेदारों के लिए खाने-पीने की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी।इस मौके पर उलेमाओं ने रमज़ान के पाक महीने की अहमियत पर रोशनी डालते हुए बताया कि यह महीना सब्र, रहमत और इंसानियत का पैगाम देता है। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह रूहानी और भाईचारे से सराबोर रहा। अंत में देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए खास दुआ की गई।

88 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“नवरात्र से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा प्रहार: 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर कराया नष्ट, मिलावटखोरों में हड़कंप—जिलाधिकारी के सख्त निर्देश, पूरे जनपद में जारी रहेगा ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान!”