न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » निर्देश » “कार्य में लापरवाही नहीं चलेगी! गणेश जोशी ने अफसरों को सख्त निर्देश, कहा– आपसी सामंजस्य से तेजी से पूरे हों सारे काम”

“कार्य में लापरवाही नहीं चलेगी! गणेश जोशी ने अफसरों को सख्त निर्देश, कहा– आपसी सामंजस्य से तेजी से पूरे हों सारे काम”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुँचे। जहाँ उन्होंने एपीजे सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक से पहले मंत्री गणेश जोशी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए अधिशासी अभियंता को आरओबी काशीपुर के सभी कार्यों को संबंधित विभागों से समन्वय बना कर शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि महाराणा प्रताप चौक, काशीपुर से रामनगर जाने वाली सड़क एवं अन्य जो भी मार्ग अत्यधिक क्षतिग्रस्त हो चूके है उन्हें मानसून के पश्चात तत्काल ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि एन एच एवं लोनिवि के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करें ताकि किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो सके।
मंत्री ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि अधिशासी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक स्थानों विशेष कर विद्यालयों के आस पास किसी भी तरह की कोई दुर्घटना न हो इसके दृष्टिगत लटकती या झूलती तारों को तत्काल सुधारें। मंत्री जोशी ने विकास प्राधिकरण की प्रस्ताव में जनप्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। मंत्री जोशी ने भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधीक्षण अभियंता पेयजल निगम को निर्देश दिए कि पाईप लाईन बिछाने एवं सड़के आदि समस्याओं के निस्तारण हेतु अपने अधीनस्थों को निर्देशित करें और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दें की कार्य में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
मंत्री जोशी ने प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चंद तिवारी के बैठक में उपस्थित न होने के कारण एक दिन का वेतन काटने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी मनरेगा के अंतर्गत होने वाले भुगतान को समयानुसार कराना सुनिश्चित करायें। मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में वर्षकाल में हुई खराब सड़कों को मानसून काल समाप्त होते ही तत्काल सुधार कार्यों को प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें एवं कार्यों की वीडियोग्राफी कराकर दिखाए। इसी के साथ माननीय मंत्री ने उद्यान, अमृत सरोवर, जल संस्थान सहित अन्य विभागों की समीक्षा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, तिलक राज बेहड़, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, जिला महामंत्री भाजपा अमित नारंग, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, डीएसटीओ नफील जमील, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं आने जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ALSO READ  "कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 1
Users Today : 781
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 1
Users Today : 781
Users Yesterday : 672