न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
Home » अभियान » “प्लास्टिक पर चला नगर पालिका का डंडा! शिवालिक नगर के बाज़ारों में एंटी-प्लास्टिक अभियान से मचा हड़कंप, दुकानदारों को दी सख़्त चेतावनी”

“प्लास्टिक पर चला नगर पालिका का डंडा! शिवालिक नगर के बाज़ारों में एंटी-प्लास्टिक अभियान से मचा हड़कंप, दुकानदारों को दी सख़्त चेतावनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)शिवालिक नगर। आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा नगर क्षेत्र के प्रमुख बाज़ारों में एंटी-प्लास्टिक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य आमजन एवं व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं अवैध पॉलीथिन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।अभियान के दौरान नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों से संवाद कर उन्हें बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग कानूनन प्रतिबंधित है और इसका उपयोग पर्यावरण के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत घातक है। अधिकारियों ने बताया कि पॉलीथिन न केवल भूमि, जल एवं वायु को प्रदूषित करती है, बल्कि इसके कारण अनेक गंभीर बीमारियाँ भी उत्पन्न होती हैं, जो दीर्घकाल में मानव जीवन के लिए खतरनाक सिद्ध होती हैं।नगर पालिका द्वारा दुकानदारों से अपील की गई कि वे प्लास्टिक व पॉलीथिन का पूर्ण रूप से त्याग करें तथा इसके विकल्प के रूप में पेपर बैग एवं कपड़े से बने थैलों का ही प्रयोग करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि कोई दुकानदार सिंगल यूज़ प्लास्टिक या अवैध पॉलीथिन का प्रयोग करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नगर पालिका द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भारी चालान भी लगाया जा सकता है।नगर पालिका परिषद ने आम नागरिकों से भी स्वच्छ एवं हरित शिवालिक नगर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की और कहा कि प्लास्टिक मुक्त अभियान को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

ALSO READ  "पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ माँ के नाम' : खानपुर रेंज में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान सम्पन्न"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 2
Users Today : 667
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 9 2 2
Users Today : 667
Users Yesterday : 1179