न्यूज़ फ्लैश
“होली के बाद वृंदावन से बड़ी खबर: प्रेमानंद महाराज के दर्शन और एकांतिक वार्तालाप पर 19 मार्च तक रोक, जन्मोत्सव में सिर्फ दीक्षित शिष्यों को ही मिलेगा प्रवेश – टोकन लाइन भी 11 मार्च से बंद” “रोशनाबाद GST दफ्तर में घूसखोरी का भंडाफोड़: 1.20 लाख की डिमांड, 20 हजार लेते ही दबोचा गया ‘बाबू’, अब विजिलेंस की नजर संपत्ति पर” “677.75 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी: 2.5 लाख ‘लखपति दीदी’ का सपना, ग्रामीण आजीविका क्रांति और पलायन रोकने की महायोजना को मिली हरी झंडी” “पुलिस आपके द्वार” से जागी सुरक्षा की नई उम्मीद: खड़खड़ी के पार्थ सारथी विद्यालय में छात्राओं ने सीखी आत्मरक्षा, कानून और हेल्पलाइन की पूरी जानकारी “बागेश्वर में दूध की धारा को मिली नई रफ्तार: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे का कमेड़ी से क्षेत्रपाल तक सख्त निरीक्षण, महिला दुग्ध उत्पादकों को रियल टाइम भुगतान और 50 हजार आय लक्ष्य का मंत्र” “केदारनाथ यात्रा 2026 से पहले सख्त एक्शन मोड में डीएम विशाल मिश्रा: तिलवाड़ा बाजार में औचक निरीक्षण, एनएच से अतिक्रमण हटाने के कड़े निर्देश — जाम से मिलेगी स्थायी मुक्ति!”
Home » मंजूरी » सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल रंग लाई, केंद्रीय विद्यालय IDPL ऋषिकेश हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली मंजूरी

सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल रंग लाई, केंद्रीय विद्यालय IDPL ऋषिकेश हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली मंजूरी

(शहजाद अली हरिद्वार)नई दिल्ली। हरिद्वार के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर केंद्रीय विद्यालय IDPL, ऋषिकेश को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। श्री रावत ने आज केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से पुनः भेंट कर विद्यालय के लिए आवश्यक वन भूमि हस्तांतरण पर विस्तृत चर्चा की।सांसद रावत ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि केंद्रीय विद्यालय का निर्माण ऋषिकेश क्षेत्र के हजारों छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में आ रही बाधाओं और इससे छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानियों को विस्तार से प्रस्तुत किया।मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने विषय की गंभीरता को देखते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और अब तक की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण हेतु सैद्धांतिक सहमति प्रदान करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रक्रिया को प्राथमिकता पर लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्रीय छात्रों और अभिभावकों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस प्रकरण की सतत निगरानी करते रहेंगे, ताकि शीघ्र ही विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ हो सके।

188 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“होली के बाद वृंदावन से बड़ी खबर: प्रेमानंद महाराज के दर्शन और एकांतिक वार्तालाप पर 19 मार्च तक रोक, जन्मोत्सव में सिर्फ दीक्षित शिष्यों को ही मिलेगा प्रवेश – टोकन लाइन भी 11 मार्च से बंद”

“बागेश्वर में दूध की धारा को मिली नई रफ्तार: जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे का कमेड़ी से क्षेत्रपाल तक सख्त निरीक्षण, महिला दुग्ध उत्पादकों को रियल टाइम भुगतान और 50 हजार आय लक्ष्य का मंत्र”