न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा BIG BREAKING:देहरादून में बारिश का अलर्ट! प्रशासन एक्टिव, जलभराव वाले इलाकों में QRT तैनात—डीएम आशीष चौहान ने संभाली कमान BIG BREAKING:हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ FIR से सियासी हलचल तेज, SC युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज BIG BREAKING:इंसानियत की मिसाल: डा. कुर्बान अली कपासी की अंतिम इच्छा का हिंदू सहयोगियों ने रखा मान, ज्वालापुर कब्रिस्तान में पूरे सम्मान से कराया सुपुर्द-ए-खाक
Home » महाकुंभ » “रानीपुर विधानसभा में खेलों का महाकुंभ: सांसद खेल महोत्सव 2025 में 250 से अधिक बालक-बालिकाओं ने दिखाया अद्भुत प्रतिभा और जोश, नेताओं ने किया उत्साहवर्धन और पुरस्कार वितरण”

“रानीपुर विधानसभा में खेलों का महाकुंभ: सांसद खेल महोत्सव 2025 में 250 से अधिक बालक-बालिकाओं ने दिखाया अद्भुत प्रतिभा और जोश, नेताओं ने किया उत्साहवर्धन और पुरस्कार वितरण”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज सांसद खेल महोत्सव 2025 के निमित्त विधानसभा रानीपुर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में विभिन्न खेलों वॉलीबॉल कबड्डी एथलेटिक्स पिट्ठू चम्मच दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया। लगभग 250 से अधिक बालक बालिकाओं ने इन खेलों में प्रतिभाग किया।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा रानीपुर विधायक आदेश चौहान शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा पूर्व राज्य मंत्री विमल कुमार प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा सहित जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर बालक बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरण कर उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों का महत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, अनुशासन, टीम वर्क और जीवन कौशल के विकास में है। खेल हमें स्वस्थ रखते हैं, तनाव कम करते हैं आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाते हैं। यह सहयोग, अनुशासन और हार-जीत को स्वीकार करने जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाते हैं।शारीरिक रूप से ये हृदय और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और फिटनेस बढ़ाते हैं। मानसिक रूप से, खेल तनाव कम करते हैं, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। सामाजिक रूप से, ये टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल भी सिखाते हैं।फाइनल टीमें 22दिसम्बर से 24 दिसंबर को होने वाली फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी फाइनल प्रतियोगिताएं स्टेडियम रोशनाबाद में संपन्न होगी।इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल परमिंदर सिंह हीरा सिंह बिष्ट संजीव चौधरी लव शर्मा रितु ठाकुर पंकज कुमार मनोज सिंह विक्रम भुल्लर कैलाश भंडारी बिंदर पाल लज्जाराम अंशुल शर्माधर्मवीर सिंह, सूबे सिंह,मनोज कुमार, अरविन्द कुशवाह,पंकज बागड़ी, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ  "हरिद्वार में आस्था का महाकुंभ! 55.40 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर रवाना, अब तक 3.19 करोड़ से ज्यादा कांवड़िए अपने गंतव्य को निकले"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 8 4
Users Today : 429
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 6 6 8 4
Users Today : 429
Users Yesterday : 1179