न्यूज़ फ्लैश
“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां” “7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज” “देहरादून में सियासी सौहार्द की रंगत: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी होली की शुभकामनाएँ, विकास और एकजुटता पर हुई खास चर्चा “जनसुनवाई में सख्त तेवर दिखे डीएम मयूर दीक्षित: 17 शिकायतें दर्ज, 10 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर दो दिन की डेडलाइन और लापरवाह अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी” “रंगों के पर्व पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का संदेश: प्रेम, सौहार्द और समृद्धि के रंगों से महके हरिद्वार” “मुख्यमंत्री आवास में रंगों की बयार: पारंपरिक लोकधुनों संग गूंजा होली मिलन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश”
Home » सख्त » “चतुर्थ श्रेणी भर्ती पर मंत्री का सख़्त रुख़: 2364 पदों की भर्ती में देरी पर अधिकारियों की लगी क्लास, एक हफ्ते में प्रक्रिया शुरू करने के फरमान “

“चतुर्थ श्रेणी भर्ती पर मंत्री का सख़्त रुख़: 2364 पदों की भर्ती में देरी पर अधिकारियों की लगी क्लास, एक हफ्ते में प्रक्रिया शुरू करने के फरमान “

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की लंबे समय से लटकी भर्ती को लेकर विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने भर्ती में हो रही अनावश्यक देरी को लेकर विभागीय अधिकारियों को फटकार लगाते हुये शीघ्र प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये। जिसके क्रम में शासन स्तर से विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को विभागीय स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किये गये है। साथ ही अधिकारियों को प्रयाग पोर्टल एवं सेवा योजना विभाग से समन्वय स्थापित कार्मिकों की योग्यता एवं सेवा शर्ते तय करने को कहा गया है।

विद्यालयी शिक्षा विभाग में आउटसोर्स के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी के 2364 रिक्त पदों पर कार्मिकों की तैनाती न होने पर शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिये। विगत शुक्रवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में डॉ रावत ने अधिकारियों को विभागीय स्तर पर एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिये ताकि चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के लिये ठोस सेवा शर्ते तैयार किये जा सके। इसके अलावा उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रयाग पोर्टल तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने को भी कहा ताकि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का गतिरोध पैदा न हो। विभागीय मंत्री के निर्देश पर चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये शासन पर से विभागीय अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें विभागीय अधिकारियों को समिति गठित करने व कार्मिकों की सेवा शर्ते तय करने के ठोस निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ एक सप्ताह के भीतर प्रयाग पोर्टल पर अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित करने को भी कहा गया है।

336 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैंप में गूंजेगा राष्ट्रीय सियासत का स्वर: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन से पहले सीएम धामी ने संभाली कमान, सुरक्षा से यातायात तक चाक-चौबंद तैयारियां”

“7 मार्च को हरिद्वार में गूंजेगा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: अमित शाह के ऐतिहासिक दौरे की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता, प्रदेश सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज”