न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » निरीक्षण » राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने रोशनाबाद स्थित परिवहन संभागीय कार्यालय हरिद्वार पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने चार धाम यात्रा हेतु बन रहे ग्रीन कार्ड की समयावधि के विषय में जानकारी ली। उन्होंने देशभर से आने वाले यात्रियों की सुविधाओं हेतु निर्देश देते हुए

कहा कि तीर्थ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए हर संभव प्रयास करें।इसके लिए टैक्सी ड्राइवरो एवं यात्रियों के बैठने हेतु पर्याप्त स्थान हो, पीने के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था हो।


साथ ही साथ इस प्रक्रिया के समयावधि का भी विशेष ध्यान रखते हुए समाधान किया जाए।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश है

कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो यह सभी विभाग सुनिश्चित करें। इस दौरान परिवहन विभाग के निखिल शर्मा, नेहा झा, कृष्णा पलड़िया ,एल्विन रॉक्सी आदि अधिकारियों ने जानकारी देते हुए

परिवहन संभागीय कार्यालय का निरीक्षण कराते हुए सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी और बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,उप ब्लाक प्रमुख उधम चौहान, मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल,धर्मेंद्र चौहान, देवेश वर्मा ,संदीप शर्मा ,विनीत प्रताप, अनुज चौहान, ऋषि शर्मा, विजय भारद्वाज ,नरेंद्र सिंह चंदेल ,विशाल शर्मा, रतनपाल चौहान, सुशांत चौहान आदि उपस्थित रहे।

376 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *