न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » पहल » “जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल से हरिद्वार में शुरू हो रहा मेगा रोजगार मेला — युवाओं को अंतरराष्ट्रीय कम्पनी में नौकरी का सुनहरा मौका”

“जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पहल से हरिद्वार में शुरू हो रहा मेगा रोजगार मेला — युवाओं को अंतरराष्ट्रीय कम्पनी में नौकरी का सुनहरा मौका”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार । एस0आई0एस0 इंडिया लि के कमांडेड संदीप कुमार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए 12 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक जनपद के विभिन्न स्कूलों में विशेष भर्ती शिविर कैंप आयोजित किए जा रहे है।उन्होंने अवगत कराया है कि विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कम्पनी में सीधे भर्ती होने का सुनहरा अवसर जिला हरिद्वार में 12 दिसंबर से 9 विद्यालयों में 2 दिवसीय भर्ती शिविर कैंप का आयोजन एस0आई0एस0 इंडिया लिमिटेड के द्वारा लगाए जायेंगे शिविर, शिविर में सुरक्षा सैनिक , सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी की जायेगी भर्ती 09 विद्यालयों पर सुरक्षा सैनिक,सुरक्षा सुपरवाइजर की भर्ती प्रक्रिया की जा रही है जिसमें

(1)–12/12/2025-13/12/2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय खानपुर,

(2)-15/12/2025-16/12/2025 को जंदग्नि पब्लिक स्कूल लक्सर,

(3)-17/12/2025-18/12/2025 को आर एम पी पी वी इंटर कालेज गुरुकुल नारसन,

(4)-19/12/2025-20/12/2025 को आर्य विद्यालय जूनियर हाई स्कूल लिब्बरेहडी,

(5)-22/12/2025-23/12/2025 को अटल उत्क्रष्ट् राजकीय इंटर कालेज रूड़की,

(6)-24/12/2025-25/12/2025 को बी एस एम इंटर कालेज रूड़की,

(7)-26/12/2025-27/12/2025 को राजकीय इंटर कालेज भगवानपुर,

(8)-29/12/2025-30/12/2025 को रतन दीप इंटर कालेज बहादराबाद,

(9)-31/12/2025-01/01/2026 को डा0 हरिराम इंटर कालेज मायापुर हरिद्वार में 09 विद्यालय में बेरोजगार के लिए भर्ती शिविर आयोजित किया जाएगा। तारीख निर्धारित की गई है जिसमे SiS इण्डिया लिमिटेड देहरादून के द्वारा आयोजित भर्ती शिविर कैम्प में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के आदेशानुसार जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी ने, SiS के भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या ने बताया है कि जनपद के विद्यालय परिसर में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की कम्पनी,एस0आई0एस0 इंडिया लि0 के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। एस0आई0एस0 इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक , सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जा रही है। शिविर का आयोजन विद्यालय परिसर में तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण की तिथि निर्धारित की गयी है। साथ ही किसी भी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी विद्यालय में भर्ती देख सकते हैं।

ALSO READ  "हरिद्वार में साइबर सेल की बड़ी पहल! चंडीघाट-श्यामपुर में चला जागरूकता अभियान, लोगों को सिखाया ऑनलाइन ठगी से बचने का मंत्र"

भर्ती अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा सैनिक , सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास/ फेल होना चाहिए। जहा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वीं पास होना जरूरी है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित विभागों में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है, जिसमें तिथिवार और जगह निर्धारित कर दिया गया है जो कि उपरोक्त है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 जमा करना होगा पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए एस0आई0एस0 ट्रेनिंग सेंटर देहरादून भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा। जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई,बोनस, ग्रेच्युटी, इन्स्युरेन्स, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सलाना वेतनवृद्धि, समय समय पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। विशेष जानकारी के लिए संस्था के अधिकृत वेबसाइट http://www.ssciindia.com/ को देखा जा सकता है। 9592903771 या 7905086105 सम्पर्क कर सकते हैं

नोट- यह भर्ती सिर्फ पुरुष वर्ग के लिए है और भर्ती से संबंधित कागजात 10,12 वी मार्कशीट एवं आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 5 0 8
Users Today : 17
Users Yesterday : 811