न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत” “सीओ Sanjay Chauhan की दो टूक चेतावनी के बीच बहादराबाद थाने में सजी शांति समिति की महाबैठक: -ईद पर सौहार्द का संकल्प, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर”
Home » कार्यवाही » “मंगलौर पुलिस का बड़ा खुलासा: 16 नशीले इंजेक्शन और 19 सिरिंज के साथ काला कारोबार करने वाला तस्कर दबोचा”

“मंगलौर पुलिस का बड़ा खुलासा: 16 नशीले इंजेक्शन और 19 सिरिंज के साथ काला कारोबार करने वाला तस्कर दबोचा”

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान अंतर्गत जनपद को नशामुक्त बनाने तथा अवैध शराब, स्मैक, चरस, गांजा आदि के तस्करों व सट्टा-खाईबाड़ी करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशा माफिया व सटोरियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु टास्क दिया गया। अभियान के अंतर्गत कोतवाली मंगलौर पुलिस टीम ने मानव जीवन के साथ खिलवाड़ कर नशे के इंजेक्शन बेचने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। व्यक्ति के कब्जे से 16 नशीले इंजेक्शन मय 19 सिरिंज बरामद की गई। आरोपित आमिर पुत्र रसीद अली निवासी मोहल्ला किला थाना कोतवाली मंगलौर से पूछताछ कर उसका चालान कर दिया गया है।

237 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *