न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हड़कंप » काशीपुर मंडी में 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप – न्यायिक हिरासत में भेजा गया, कई और अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

काशीपुर मंडी में 1.20 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप – न्यायिक हिरासत में भेजा गया, कई और अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

(शहजाद अली हरिद्वार)काशीपुर की मंडी में व्याप्त भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ होते ही कार्रवाई का दौर तेज हो गया है। मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी को विजिलेंस टीम ने ₹1.20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के बाद अब उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि पूरन सिंह सैनी फल मंडी में लाइसेंस जारी करने के एवज में यह रिश्वत मांग रहे थे।इस पूरे मामले की शुरुआत शिकायतकर्ताओं शफायत और शकील अहमद की सूचना से हुई, जिन्होंने विजिलेंस टीम को मंडी सचिव की ओर से मांगी जा रही घूस की जानकारी दी। इस सूचना के आधार पर हल्द्वानी से आई विजिलेंस टीम ने योजना बनाकर मंडी सचिव को उनके ही कार्यालय में रिश्वत लेते हुए धर दबोचा। गिरफ्तारी की खबर लगते ही मंडी परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद व्यापारी और कर्मचारी स्तब्ध रह गए।गिरफ्तारी के बाद पूरन सिंह सैनी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हालांकि अब तक विजिलेंस विभाग की ओर से कोई औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान कुछ और अधिकारियों व कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं। इससे अंदेशा है कि आने वाले दिनों में मंडी प्रशासन से जुड़े और लोगों पर गाज गिर सकती है।

इस कार्रवाई ने न सिर्फ मंडी में कार्यरत अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि व्यापारी वर्ग के बीच भी चिंता और आक्रोश का माहौल है। व्यापारी अब यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या मंडी में वर्षों से चल रहा भ्रष्टाचार का यह सिलसिला यहीं थमेगा या इसकी जड़ें और गहरी हैं।

फिलहाल सभी की निगाहें विजिलेंस टीम की आगे की जांच और संभावित खुलासों पर टिकी हैं।

काशीपुर मंडी का यह मामला यह संदेश दे गया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ अब कानून सख्ती से पेश आ रहा है।

159 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *