न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » चेयरमैन » “गन्ना किसानों को समर्पित नई टीम को शपथ: ममता चौहान बनीं चेयरमैन, विशेष चौहान वाइस चेयरमैन — किसानों की समृद्धि को धामी सरकार की पहली प्राथमिकता”

“गन्ना किसानों को समर्पित नई टीम को शपथ: ममता चौहान बनीं चेयरमैन, विशेष चौहान वाइस चेयरमैन — किसानों की समृद्धि को धामी सरकार की पहली प्राथमिकता”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार (ज्वालापुर), — ज्वालापुर गन्ना विकास समिति के निर्विरोध निर्वाचित चेयरमैन ममता चौहान और वाइस चेयरमैन विशेष चौहान समेत सभी संचालकों ने लक्सर रोड स्थित फार्म में शपथ ग्रहण की। समारोह में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रणधीर सैनी ने चेयरमैन व वाइस चेयरमैन को शपथ दिलाई, जिसके बाद ममता चौहान ने अन्य डायरेक्टरों को शपथ दिलाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की समृद्धि के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने गन्ना भुगतान समय से सुनिश्चित किया है और किसानों को बीज, कीटनाशक व उपकरणों पर सब्सिडी के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से आर्थिक मजबूती दी है।

उन्होंने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी किसानों के हितों की रक्षा में समर्पित भाव से कार्य करेगी। संचालन मास्टर धर्मेंद्र चौहान ने किया।

इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जयपाल सिंह चौहान, किरण चौधरी, अमित चौहान, बलवंत पंवार, सुशील राठी, शिवानी चौहान, विवेक चौहान, नंदलाल राणा, सुंदर सैनी आदि शामिल रहे

206 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *