न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » बैठक » “नैनीताल में विकास की बड़ी समीक्षा: प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने कसा प्रशासनिक शिकंजा, जनहित योजनाओं को तेज़ रफ्तार देने के सख्त निर्देश”

“नैनीताल में विकास की बड़ी समीक्षा: प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने कसा प्रशासनिक शिकंजा, जनहित योजनाओं को तेज़ रफ्तार देने के सख्त निर्देश”

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल, 5 फरवरी 2026।राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जनपद नैनीताल के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुँचे और सभी अधिकारी जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।प्रभारी सचिव ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए स्वरोजगार और रोजगारपरक प्रशिक्षण को बढ़ावा दिया जाए, साथ ही महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10 से 11 बजे तक सीएम हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में रीप परियोजना, पर्यटन, बाल विकास, शिक्षा, ग्राम्य विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की गई। होम स्टे योजनाओं के सत्यापन, सामुदायिक शौचालयों के संचालन, स्टेम लैब के उपयोग और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व पारदर्शिता पर जोर दिया गया। प्रभारी सचिव ने सभी विभागों को वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध ढंग से विकास कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

75 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *