न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » अभियान » “हरिद्वार में अवैध बस्तियों पर बड़ी कार्रवाई: 400 से अधिक संदिग्धों की गहन जांच, प्रशासन सतर्क”

“हरिद्वार में अवैध बस्तियों पर बड़ी कार्रवाई: 400 से अधिक संदिग्धों की गहन जांच, प्रशासन सतर्क”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार मे  जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा रानीपुर क्षेत्र में मंगलवार को एक वृहद सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस अभियान में पुलिस के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों की टीमें भी शामिल रहीं।

रानीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से झुग्गी-बस्तियों में रह रहे लोगों की जांच के लिए थाना पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की संयुक्त टीमें गठित की गईं।

अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पुलिस लाइन रोशनाबाद लाया गया, जहां उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

करीब 400 से अधिक पुरुषों एवं महिलाओं को इस अभियान के दायरे में लाया गया। इनके आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य पहचान पत्रों की जांच की गई।

सत्यापन के दौरान पूर्ति विभाग, विकास विभाग, तहसील कार्यालय, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी अपने-अपने स्तर से दस्तावेजों की पड़ताल की।

तकनीकी सहायकों की सहायता से आधार कार्ड की प्रामाणिकता की पुष्टि भी की गई।

यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अवैध निवास को चिन्हित करने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से चलाया गया।

हरिद्वार प्रशासन का यह प्रयास स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने वाला साबित हुआ है।

606 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *