(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 09 जून 2025 – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और उत्तराखंड ट्रांसफर एक्ट के अनुपालन में हरिद्वार जनपद में प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 7 रजिस्ट्रार कानूनगो और 39 पटवारी एवं लेखपालों के तबादले किए गए हैं।
इस क्रम में, एक ही तहसील में 5 वर्षों से जमे 7 रजिस्ट्रार कानूनगो को अन्य तहसीलों में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, 36 राजस्व उपनिरीक्षक व लेखपालों का तबादला एक तहसील से दूसरी तहसील में किया गया, जबकि 3 लेखपालों का स्थानांतरण उनके अनुरोध के आधार पर किया गया है।
जिलाधिकारी ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने अन्य विभागों में भी लंबे समय से एक ही विकासखंड में कार्यरत कर्मचारियों जैसे वीडीओ, वीपीडीयो आदि के भी शीघ्र स्थानांतरण सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।
यह कदम प्रशासनिक प्रणाली को अधिक पारदर्शी, संतुलित और कुशल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।




































