न्यूज़ फ्लैश
“होली पर हरिद्वार में ‘ड्राई डे’ का ऐलान: डीएम मयूर दीक्षित के आदेश से 4 मार्च को शाम 5 बजे तक देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें रहेंगी बंद, सख्त निगरानी के निर्देश” “देहरादून में रंगों की बौछार: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर कुमाऊँ–गढ़वाल के राठ होलियारों संग सजी पारंपरिक होली, फाग-छोलिया की थाप पर झूम उठा हाथीबड़कला” “C. V. Raman की स्मृति में राजकमल कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर संगोष्ठी, प्रश्नोत्तरी और नवाचार प्रदर्शनी का उत्साहपूर्ण आयोजन” “32 वर्षों की निष्कलंक सेवा का स्वर्णिम अध्याय: अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी को हरिद्वार में भावभीनी विदाई, अधिकारियों ने किया सम्मानित” “कुंभ 2027 की तैयारियां तेज: दयानंद सरस्वती का ऐलान – धर्मशाला प्रबंधकों को मिलेगा मेला प्रशासन का पूरा सहयोग, होली मिलन में दिखी भाईचारे की रंगीन झलक” “गौकशी पर बहादराबाद पुलिस का बड़ा प्रहार: फरार आरोपी शमीम गिरफ्तार, एसएसपी का सख्त संदेश—“तस्करों को नहीं मिलेगी कोई राहत”
Home » हादसा » भेल कारखाने में बड़ा हादसा: टिनशेड बदलते समय छत से गिरा मजदूर, मौके पर मौत से मचा हड़कंप – सहारनपुर निवासी अश्वनी की दर्दनाक मौत

भेल कारखाने में बड़ा हादसा: टिनशेड बदलते समय छत से गिरा मजदूर, मौके पर मौत से मचा हड़कंप – सहारनपुर निवासी अश्वनी की दर्दनाक मौत

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर स्थित भेल (BHEL) कारखाने में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सहारनपुर निवासी मजदूर अश्वनी कुमार (35) की जान चली गई। अश्वनी कारखाने के ब्लॉक-1 की छत पर टिनशेड बदलने का काम कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही अन्य मजदूरों ने भेल प्रशासन और पुलिस को सूचित किया। रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।यह हादसा एक बार फिर से मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। निर्माण और मरम्मत कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन न होना मजदूरों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है।

406 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *