न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश BIG BREAKING:हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने 12 दरोगा-एएसआई के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकियों पर नई तैनाती BIG BREAKING:सिडकुल में बिजली संकट पर पिटकुल का ‘मिशन रिकॉर्ड टाइम’, पीसी ध्यानी की अगुवाई में खराब ट्रांसफार्मर बदला, पिटकुल-यूपीसीएल के शानदार समन्वय से विद्युत आपूर्ति बहाल BIG BREAKING:मालागूंठी में भीषण सड़क हादसा! दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत, कार में फंसे 4 लोगों को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया BIG BREAKING:नदियों का रौद्र रूप! खेतों में तेज कटाव से बढ़ी दहशत, गांवों की ओर मंडराया बाढ़ का खतरा
Home » धरना » भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन

भ्रष्टाचार और शोषण के खिलाफ किसान मोर्चा का धरना प्रदर्शन

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की।किसानों की समस्याओं और सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को रुड़की तहसील परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने का आयोजन एसडीएम कार्यालय के समक्ष किया गया, जिसकी अध्यक्षता रविन्द्र त्यागी और संचालन दीपक पुंडीर ने किया।धरने के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि किसानों का लगातार शोषण हो रहा है। इकबालपुर शुगर मिल का छह वर्षों से बकाया भुगतान लंबित है, और अब किसानों से ब्याज वसूला जा रहा है। उन्होंने सरकार और पूंजीपतियों पर मिलीभगत से किसानों की लूट का आरोप लगाया और कहा कि किसान इसे अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे।चौधरी राजेन्द्र सिंह ने कहा कि रुड़की ही नहीं, बल्कि राज्य की कई तहसीलों में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों से रिश्वत ली जा रही है और अधिकारियों ने आंखें मूंद रखी हैं। उन्होंने किसानों से बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।प्रदर्शनकारियों ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिजली मुफ्त देने की मांग भी रखी।धरने में प्रमुख रूप से चौधरी धर्मवीर प्रधान, चौधरी सुरेंद्र नंबरदार, चौधरी महकार सिंह, मोहम्मद आजम, पवन त्यागी, सीताराम सैनी, सरवर अली, समेत कई दर्जन ग्रामीण किसान नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड किसान मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की मांगों को जल्द नहीं माना गया, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

ALSO READ  बहादराबाद टोल प्लाज़ा पर किसानों का महा आंदोलन: स्मार्ट मीटर व गन्ना भुगतान को लेकर धरना उग्र, राकेश टिकैत ने संभाली कमान, सरकार को दी सख़्त चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 7 8
Users Today : 823
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 0 7 8
Users Today : 823
Users Yesterday : 1179